विघ्न हरेंगे विघ्नहर्ता (Vigna Harenge Vignaharta Lyrics)

विघ्न हरेंगे विघ्नहर्ता | Vigna Harenge Vignaharta Lyrics

विघ्न हरेंगे विघ्नहर्ता। मंगल करेंगे मंगलकर्ता।।
चरण में शीष झुकाए जा..!
श्री गणेश श्री गणेश गाए जा।
मंगलमूर्ति मोरया दोहराए जा।।

सारे जगत के हैं पालनकर्ता। देवा सभी के मंगलकर्ता।
दुखियों के सब दुख हरते हैं। सब पे दया देवा करते हैं।।
मन में ये भाव जगाए जा..!
श्री गणेश श्री गणेश गाए जा।
मंगलमूर्ति मोरया दोहराए जा।।

आ जाए जो कोई देवा शरण में। खुशियों के फूल खिले जीवन में।।
होठों पे देवा का जयकारा हो। अंतर्मन में उजियारा हो।।
सब अंधियारे मिटाए जा..!
श्री गणेश श्री गणेश गाए जा।
मंगलमूर्ति मोरया दोहराए जा।।

गणपति नाम की रटन लगा ले। सोया हुआ प्रारब्ध जगा ले।।
सुख संपति भरपूर करेंगे। भव बाधा सब दूर करेंगे।।
मन सुमिरन में लगाए जा..!
श्री गणेश श्री गणेश गाए जा।
मंगलमूर्ति मोरया दोहराए जा।।

Singer – Manoj Mishra

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 14 =

Scroll to Top