श्याम मेरे श्याम ………
श्याम मेरे श्याम ………
सारी होशियारी मेरी सारी चालाकी मेरी
सब ज़ाहिर है तेरे सामने
जानू ना पूजा विधि जानू न जप तप कोई
फिर भी अपनाया मुझे श्याम ने
मुझे श्याम ने……….
नहीं जाना छोड़ के अब तेरा द्वार श्याम हमें नहीं जाना
नहीं जाना छोड़ के अब तेरा द्वार श्याम हमें नहीं जाना
जाने कैसे कर्म का फल है, जो द्वार तुम्हारा पाया
अब लगे जहाँ बेगाना, मुझे रास तू ही एक आया
नहीं जाना सांवरे नहीं जाना
नहीं जाना छोड़ के अब तेरा द्वार श्याम हमें नहीं जाना
दर दर ठोकर खा के प्रभु द्वार तुम्हारे आया
गैरो की क्या मैं बोलूं अपनों ने भी ठुकराया
ठोकर खा खा के हारा, जब हारा तुझे पुकारा
हारे का साथ निभाया, प्रभु देकर तूने सहारा
नहीं जाना सांवरे नहीं जाना
नहीं जाना छोड़ के अब तेरा द्वार श्याम हमें नहीं जाना
तू पास रहा है हर दम मेरे हर एहसासो में
परछाइयाँ भी जब छोड़े तू था उन लम्हातो में
मुझे लगता जहाँ गंवारा, बस तेरा प्यार ही प्यारा
गोलू की ख़ुशी का कारण बस तू है खाटूवाला
नहीं जाना सांवरे नहीं जाना
नहीं जाना छोड़ के अब तेरा द्वार श्याम हमें नहीं जाना
इतनी अरज सरकार सुन लीजिये
खुद से कभी मुझे दूर ना कीजिये
हमको सहारा तेरा तू पालनहारा
बेगाना जग ये सारा तू बस हमारा
सुन ले ओ खाटूवाले हम है बस तेरे हवाले
तेरा द्वारा छोड़ के कहीं भी नहीं जाना
नहीं जाना छोड़ के अब तेरा द्वार श्याम हमें नहीं जाना
Singer: Puja Nathani
Lyricist: Nitesh Sharma (Golu)
Music: Soundchef the Barbarika
Video: Sumit Sanwariya
Producer: Ramit Mathur
Label: Yuki