चिंता क्या बजरंगबली जब साथ हमारे है (Chinta Kya Bajrangbali Jab Saath Hamare Hai Lyrics)

hanuman ji4
चिंता क्या बजरंगबली जब साथ हमारे है | Chinta Kya Bajrangbali Jab Saath Hamare Hai Lyrics

जय जय बजरंगबली, जय जय बजरंगबली
कलयुग के राजा हनुमत श्री राम दुलारे हैं ,
चिंता क्या बजरंगबली जब साथ हमारे हैं
मानव क्या देवों के भी तो काज संवारे हैं
चिंता क्या बजरंगबली जब साथ हमारे हैं

शिव जैसा हनुमत बाल धारी – हृदय विराजें अवध बिहारी
कोई भक्त न जग में ऐसा – जिनकी विपदा नहीं है टारी
जब हम सबके हनुमान जी खुद रखवारे हैं
चिंता क्या बजरंगबली जब साथ हमारे हैं

श्री रघुनंदन की आज्ञा से – पृथ्वी पर हनुमत रहते हैं
देव ये जागृत हैं कलयुग में – हम सब की रक्षा करते हैं
भक्तों की विपदा को ये पल भर में टारे हैं
चिंता क्या बजरंगबली जब साथ हमारे हैं

ऐसा कोई काज नहीं है– जिसको हनुमत कर नहीं सकते
बल और बुद्धि के हैं दाता – पल भर में हर संकट हरते
हनुमान जी हर विपदा से सबको उबारे हैं
चिंता क्या बजरंगबली जब साथ हमारे हैं

Singer – Puran Shiva
Lyrics – Vinay Vishwakarma
Music – Samuel Paul
Studio – Trio Digital Recording Studio
Label – Aadi Shakti Entertainment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Scroll to Top