एक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाईए | ek baar humse sanware najre milaye lyrics
एक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाइए
नज़रे मिला के श्याम ज़रा मुस्कुराइए,
एक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाईए
नजरें हमारी आपकी चौखट पे है अड़ी
फिर भी निहारे राह बेचारी खड़ी खड़ी
नजरों पे कर रहम इन्हें अब न सताइए
एक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाईए
दिल को तो हमने आप के चरणों में रख दिया,
दुनिया हमारी आप है इतना समझ लिया,
अब आप अपने हाथ से इसको सजाइए
एक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाईए
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः ॥
प्रहलाद सा बनु प्रभु हनुमत सी शक्ति हो,
गाउ भजन मै झूम के मीरा सी मस्ती हो,
कान्हा गले से अपने मुझको लगाइये॥
एक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाईए
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
गुरवे गौर चन्द्राय राधिकाय तदालये
कृष्णाय कृष्ण भक्ताय तद् भक्ताय नमो नमः
Singers : Shyam Bihari Das (Shivam Chaurasia) , Jay Shree Devi Dasi (Yashi Parihar)