श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | Shri Banke Bihari Teri Aarti Gaun Lyrics
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
आरती गाऊं प्यारे तुमको रिझाऊं
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे
प्यारी बंसी मेरा मन मोहे
देख छवि बलिहारी मै जाऊं
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
चरणों से निकली गंगा प्यारी
जिसने सारी दुनिया तारी
मै उन चरणों के दर्शन पाऊं
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
दास अनाथ के नाथ आप हो
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो
हरी चरणों में शीश झुकाऊं
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
श्री हरीदास के प्यारे तुम हो
मेरे मोहन जीवन धन हो
देख युगल छवि बलि बलि जाऊं
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं