तेरा जग में है सच्चा दरबार ओ भोली मैय्या शेरावालिए (Tera Jag Mein Hai Sachcha Darbar O Bholi Maiya Sheravaliye Lyrics)

maa durga1
तेरा जग में है सच्चा दरबार ओ भोली मैय्या शेरावालिए | Tera Jag Mein Hai Sachcha Darbar O Bholi Maiya Sheravaliye Lyrics

आदिशक्ति भवतारिणी, कृपामयी जगदम्ब।
निज भक्तन के काज में, करती नहीं बिलम्ब।।

तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।
हो तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।
अरे शंभुप्रिया हे मात शिवानी, तुमको ध्याते मुनि विज्ञानी,
महिमा तुम्हरी वेद बखानी।
हाँ शंभुप्रिया हे मात शिवानी, तुमको ध्याते मुनि विज्ञानी,
महिमा तुम्हरी वेद बखानी।
करें देवता भी
हाँ करें देवता भी तेरी जय-जयकार ओ भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

अरे तुम ही वैष्णवी तारा रानी, तुम ही उमा रमा ब्रह्मानी,
तुम ही हो मां आदि भवानी।
हाँ तुम ही वैष्णवी तारा रानी, तुम ही उमा रमा ब्रह्मानी,
तुम ही हो मां आदि भवानी।
हो गुण गाता है
हाँ गुण गाता है तेरा ही संसार भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

अरे तेरी शरण में जो भी आया, खाली ना उसको लौटाया,
झोली भरके उसे पठाया।
हाँ तेरी शरण में जो भी आया, खाली ना उसको लौटाया,
झोली भरके उसे पठाया।
हो तेरा मिटता ना
हाँ तेरा मिटता कभी ना भंडार भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

अरे शुंभ निशुंभ को तूने मारा, महिषासुर को है संहारा,
सत्य धर्म को दिया सहारा।
हाँ शुंभ निशुंभ को तूने मारा, महिषासुर को है संहारा,
सत्य धर्म को दिया सहारा।
दौड़ी आती सुन
हाँ दौड़ी आती सुन करुण पुकार भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

अरे मैं भी तेरे दर पे आई, लाल चुनरिया संग में लाई,
करो कृपा मुझ पर महामाई।
हाँ मैं भी तेरे दर पे आई, लाल चुनरिया संग में लाई,
करो कृपा मुझ पर महामाई।
हो तेरी भक्ति से
हाँ तेरी भक्ति से बेड़ा लगे पार भोली मैय्या शेरावालिए।।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।
तेरा जग में है सच्चा दरबार, ओ भोली मैय्या शेरावालिए।
ओ भोली मैय्या शेरावालिए।

Singer: Amrita Chaturvedi Upadhyay
Lyrics: Sanand Sargam

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Scroll to Top