मोरे अवधबिहारी श्री राम (More Avadhbihari Shriram Lyrics)

Ram
मोरे अवधबिहारी श्री राम | More Avadhbihari Shriram Lyrics

हे रघुनंदन सुखभवन, कोसलपति श्रीराम।
चरण-शरण में आपके, कोटि-कोटि प्रणाम।।

ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।
ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।
अरे दशरथनंदन हे रघुनायक, दीन बंधु देवों के नायक,
तुम सर्वेश्वर तुम सब लायक।
हाँ दशरथनंदन हे रघुनायक, दीन बंधु देवों के नायक,
तुम सर्वेश्वर तुम सब लायक।
तुम्ही बिगड़े
हाँ तुम्ही बिगड़े बनाते सब काम हमारे दुख टारो प्रभू।।
ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।

अरे क्षीरसिंधु साकेतनिवासी, चिंतामणि हे मंगलराशी,
परम समर्थवान अविनाशी।
हाँ क्षीरसिंधु साकेतनिवासी, चिंतामणि हे मंगलराशी,
परम समर्थवान अविनाशी।
लेते गिरते को
हाँ लेते गिरते हुए को तुम थाम हमारे दुख टारो प्रभू।।
ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।

अरे गीध जटायू को तुम तारे, कपि सुकण्ठ के कष्ट निवारे,
हैं अति कोमल भाव तुम्हारे।
हाँ गीध जटायू को तुम तारे, कपि सुकण्ठ के कष्ट निवारे,
हैं अति कोमल भाव तुम्हारे।
करते सुजनों के
हाँ करते सुजनों के मन विश्राम हमारे दुख टारो प्रभू।।
ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।

अरे तुम्हरे बल पे बजरंग बाला, मारे अक्षय को तत्काला,
संग न बर्छी न ही भाला।
हाँ तुम्हरे बल पे बजरंग बाला, मारे अक्षय को तत्काला,
संग न बर्छी न ही भाला।
गूंजे जग में
हाँ गूंजे जग में तुम्हारा ही तो नाम हमारे दुख टारो प्रभू।।
ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।

अरे सीतापति हे पंकजलोचन, शरणागत वत्सल भयमोचन,
भजते तुमको शिव चतुरानन।
हाँ सीतापति हे पंकजलोचन, शरणागत वत्सल भयमोचन,
भजते तुमको शिव चतुरानन।
सिद्ध-संत तुम्हें
हाँ सिद्ध-संत तुम्हें करते प्रणाम हमारे दुख टारो प्रभू।।
ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।

अरे कृपासिंधु अब कृपा दिखाओ, दीन जानके शरण लगाओ,
जन्म-मृत्यु के फंद मिटाओ।
हाँ कृपासिंधु अब कृपा दिखाओ, दीन जानके शरण लगाओ,
जन्म-मृत्यु के फंद मिटाओ।
हम दास हैं
हाँ हम दास तुम्हारे सुखधाम हमारे दुख टारो प्रभू।।
ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।
ओ मोरे अवधबिहारी श्री राम, हमारे दुख टारो प्रभू।
हमारे दुख टारो प्रभू।

Singer: Amrita Chaturvedi Upadhyay
Lyrics: Sanand Sargam
Music: Rohit Kumar (Bobby)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + eighteen =

Scroll to Top