आरती बालकृष्ण की कीजै (Aarti Bal Krishna Ki Kije Lyrics)

krishna0003

आरती बालकृष्ण की कीजै
अपना जन्म सफल कर लीजै

श्री यशोदा का परम दुलारा
बाबा के अँखियन का तारा
गोपियन के प्राणन से प्यारा
इन पर प्राण न्योछावर कीजै
आरती बालकृष्ण की कीजै….

बलदाऊ के छोटे भैया,
कनुआ कहि कहि बोले मैया ।
परम मुदित मन लेत बलैया,
अपना सरबस इनको दीजै ॥
आरती बालकृष्ण की कीजै….

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,
ब्रज जन को नवनीत खवैया ।
देखत ही मन लेत चुरैया,
यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
आरती बालकृष्ण की कीजै….

तोतली बोलन मधुर सुहावै,
सखन संग खेलत सुख पावै ।
सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना करि लीजै ॥
आरती बालकृष्ण की कीजै….

आरती बालकृष्ण की कीजै
अपना जन्म सफल कर लीजै

Singer: Maushmi Dutta

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + six =

Scroll to Top