गौरा बिहाने आये है भोलेनाथ जी (Gaura Bihane Aaye Hai Bholenath Ji)

gaura bihane aaye hai bholenath ji
गौरा बिहाने आये है भोलेनाथ जी | Gaura Bihane Aaye Hai Bholenath Ji Lyrics

अजब अनोखा करके श्रृंगार,
होकर नंदी पर वो सवार,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी।।

देवगण बाराती, ब्रम्हा विष्णु भी है साथ आए,
देवियाँ भी मिलकर, शोभा बारात की सब बढ़ाए,
ऋषि मुनियों संग नारद, महिमा गाते है भोलेनाथ की,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी।।

अजब अनोखा करके श्रृंगार…..

शुक्र और शनिचर, अपनी लीला अलग ही दिखाए,
भूत प्रेत और चुड़ेले, देखो हुडदंग कैसा मचाए,
कोई नाचे कोई कूदे, कोई दिखलाता है लम्बे दांत जी,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी।।

अजब अनोखा करके श्रृंगार…..

चली बारात शिव की, आई राजा हिमाचल के द्वारे,
भागे है लोग डरकर, बंद कर ली है घर की किवाड़े,
नगरी में शोर हुआ, घर घर चर्चा है बारात की,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी।।

अजब अनोखा करके श्रृंगार…..

ब्याह हुआ ख़ुशी से, देव सारे गए अपने घर को,
है मगन गौरा जी, पाया है आज मनचाहे वर को,
धन्य हुआ आज ‘अमर’, लिखकर महिमा ये भोलेनाथ की,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी।।

अजब अनोखा करके श्रृंगार,
होकर नंदी पर वो सवार,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी।।

Singer: Chetna, Rajesh Lohia, Rajesh Chandra

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 4 =

Scroll to Top