हर हर महादेव शंभू काशी (har har mahadev shambhu kashi)

shiva
हर हर महादेव शंभू काशी | har har mahadev shambhu kashi lyrics

हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे
हर हर भूतनाथ शंभू काशी विश्वनाथ गंगे
हर हर वैद्यनाथ शंभू काशी विश्वनाथ गंगे
काशी विश्वनाथ गंगे सदाशिव पार्वती संगे
हर हर महादेव शंभू काशी

नमो निरंजन निराकार साकार बने अर्धंगा
पलित कपोल भाल है उर राजत हलाहल भंगा
हर हर महादेव शंभू काशी

डिमिक डिमिक डम डमरू बजे गावत ताल तरंगा
ढिमिक ढिमिक ढिम बजे पखावज मुरली और मोरचंगा
हर हर महादेव शंभू काशी

जटन बीच में गंगा नाचे नाचत भुजग भुजंगा
अपनी धुन में गणपति नाचे नाचे ऋद्धि सिद्धि संगा
हर हर महादेव शंभू काशी

कैलाशी काशी के वासी अमरनाथ दुःख भंजन
उज्जैनी के महाकाल हैं भक्तो के चितरंजन
हर हर महादेव शंभू काशी

ब्रह्मा नाचे विष्णु नाचे नाचे देवलोक सारा
झूम झूम के नारद नाचे गूंजे सदा जयकारा
हर हर महादेव शंभू काशी

हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे
हर हर भूतनाथ शंभू काशी विश्वनाथ गंगे
हर हर वैद्यनाथ शंभू काशी विश्वनाथ गंगे
काशी विश्वनाथ गंगे सदाशिव पार्वती संगे
हर हर महादेव शंभू काशी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =

Scroll to Top