जय जय सरस्वती माता आरती (jay jay saraswati mata aarti)

Jai Jai Saraswati Mata Aarti
जय जय सरस्वती माता आरती | jay jay saraswati mata aarti lyrics

ॐ जय सरस्वती माता जय जय सरस्वती माता
सद्गुण वैभव शालिनी त्रिभुवन विख्याता

चंद्रबदन पदमासिनी कृति मंगलकारी
सोहे शुभ हंस सवारी अतुल तेज धारी
जय जय सरस्वती माता

बाएं कर में वीणा दाएं कर माला
शीश मुकुटमणी सोहे गल मोतियन माला
जय जय सरस्वती माता

देवी शरण जो आये उनका उद्धार किया
बैठी मंथरा दासी रावण संहार किया
जय जय सरस्वती माता

विद्या ज्ञान प्रदायिनी ज्ञान प्रकाश भरो
मोह और अज्ञान की निरखा जग से नाश करो
जय जय सरस्वती माता

धूप, दीप, फल, मेवा माँ स्वीकार करो
ज्ञान चक्षु दे माता जग निस्तार करो
जय जय सरस्वती माता

माँ सरस्वती जी की आरती जो कोई जन गावे
हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ती पावे
जय जय सरस्वती माता

ॐ जय सरस्वती माता जय जय सरस्वती माता
सद्गुण वैभव शालिनी त्रिभुवन विख्याता
जय जय सरस्वती माता

Singer: Anuradha Paudwal

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

Scroll to Top