लागी लगन है मुझको हनुमान की (Lagi Lagan Hai Mujhko Hanuman Ki Lyrics)

hanuman ji 0001
लागी लगन है मुझको हनुमान की | Lagi Lagan Hai Mujhko Hanuman Ki Lyrics

मन के मंजीरे पे धुन राम नाम की
लागी लगन है मुझको जब से हनुमान की
अंतर घट में गूंजे गाथा श्री राम की
लागी लगन है मुझको जब से हनुमान की

नाम जपा सत्संग किया मैं करता रहा संकीर्तन
हो दया हनुमान की मुझपे हुई तो हो गए राम के दर्शन
सुखमय हो गया जीवन मेरा झूम रहा अंतर्मन मेरा
भक्ति में वीर बजरंग बलवान की
लागी लगन है मुझको जब से हनुमान की

राम प्रभू की छवि देखूं मैं जब करूं कपि का सुमिरन
भक्ति भाव रस में डूबा तो धन्य हुआ मेरा जीवन
कपि के संग राम रघुराई ने ऐसी किरपा बरसाई
भूल गया मैं माया सारे जहान की
लागी लगन है मुझको जब से हनुमान की

कितना अनोखा बंधन है ये सारे बंधन टूटे
मुझपे लगा जो भक्ति भाव का रंग कभी न छूटे
मुझ पे है बजरंग की छाया जिनकी कृपा से राम को पाया
चाह नहीं है अब मुझे धन धान की
लागी लगन है मुझको जब से हनुमान की

Singer : Manoj Mishra
Music Director : Manojj Negi
Lyrics Writer : Dharmendra Ehsaas
Label : ©℗ Aadi Shakti Entertainment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 7 =

Scroll to Top