मन हो जा दीवाना रे हनुमान जी के चरणों में | man ho ja diwana re hanuman ji ke charno me lyrics
मन हो जा दीवाना रे
बाला जी के चरणों में
तू कर ले ठिकाना रे
हनुमान जी के चरणों में
मन हो जा दीवाना रे…
पिता पवन अंजनी महतारी
शिव शंकर के ही अवतारी
सारा झुकता जमाना रे
बाला जी के चरणों में
मन हो जा दीवाना रे…
अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता
दीनों के अटके काम बनाता
भरा रहता खजाना रे
बाला जी के चरणों में
मन हो जा दीवाना रे…
सब कष्टों को दूर भगाते
निर्बल को बलवान बनाते
सभी मन को लगाना रे
बाला जी के चरणों में
मन हो जा दीवाना रे…..
तन के सारे रोग मिटाता
भवर से नैया पार लगाते
अपनीबिनती सुनाना रे
बाला जी के चरणों में
मन हो जा दीवाना रे…
मन हो जा दीवाना रे
बाला जी के चरणों में
तू कर ले ठिकाना रे
हनुमान जी के चरणों में
Singer: PRAKASH RUTHA