राम नाम का जो मतवाला अंजनी लाल दुलारा है (Ram Naam Ka Jo Matwala Anjani Laal Dulara Hai Lyrics)

hanuman ji 0005
राम नाम का जो मतवाला अंजनी लाल दुलारा है | Ram Naam Ka Jo Matwala Anjani Laal Dulara Hai Lyrics

राम नाम का जो मतवाला अंजनी लाल दुलारा है
अति बलशाली किंतु दयामय दीन हीन का सहारा है
सदा भजन जो राम का करता, राम की धुन में रहता है
राम भक्तों के काज बनाए, सबको ये ही कहता है

पवन पुत्र है पवन वेग से, भक्तों के निज आता है
राम कृपा से दुःख संकट को, पल में दूर भगाता है
जहां राम की कथा है होती, भेस बदल कर आता है
राम कथा का आनंद लेकर, मंद मंद मुस्काता है

भक्त जनो को देके सहारा, विपदाओं से उबारा है
हाथ पकड़ कर बजरंगी ने, भव सागर से तारा है
केसरी नंदन श्री बाला जी, सज्जन पर करता उपकार
किंतु खलों का बनके काल वो, करता है उनका संहार

राम भक्त ही हनुमान को, जग में सबसे प्यारा है
हनुमान के हृदय कमल से, बहती करुणा धारा है
राम नाम गुण गाने वाला, हनुमत को लागे प्यारा
सदा ध्यान उसका रखकर, हरते हैं दुख संकट सारा

वो हैं ज्ञानी वो हैं ध्यानी महाबली बलशाली हैं
हनुमत की छवि भक्तों के मन को बल देने वाली है
खुश करना है हनुमान को राम का चिंतन करते रहो
अपने मन की गागर में राम नाम रस भरते रहो

आस लिए मन लगे रहो बात सुनेंगे बजरंगी
हर क्षण जाप में डूबे रहो हरेंगे संकट बजरंगी
हनुमत भक्ति अति पावन है जो गंगाजल धारा है
इस संसार में रघुनंदन को बजरंगी जी प्यारा है

Singer – Hariom Bhardwaj
Lyrics – Anuja SSinha
Music – Samuel Paul
Studio – Trio Digital Recording Studio
Label – Aadi Shakti Entertainment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

Scroll to Top