वृन्दावन मेरो वृन्दावन (Vrindavan Mero Vrindavan)

krishna bhajan lyrics
वृन्दावन मेरो वृन्दावन | Vrindavan Mero Vrindavan Lyrics

श्यामा हृदय कमल सो प्रगट्यौ
श्याम हृदय कू भाए
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

सब सुख सागर रूप उजागर
रहे वृंदावन धाम
रूप गोस्वामी प्रगट कियो जहा
गोविंद रूप निधान
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

बिहरत निसदिन कुंज गलीन में
ब्रज जन मन सुख धाम
मदन मोहन को रुप निरख के
सनातन बली बली जाए
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

गोपी ग्वाल सब हिय उर धारे
प्यारो गोपीनाथ
मधुसूदन जिन कंठ लगायो
जहा है रही जय जयकार
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

गोपाल भट्ट कि हृदय वेदना
प्रगट्यौ शालिग्राम
रुप सुधा को रवान हमारो
श्री राधारमण जु लाल
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

आतुर है हरिवंश पुकारो
राधा राधा नाम
सघन कुंज यमुना तट आयो
श्री राधावल्लभ लाल
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

युगल किशोर कु लाड लडायो
नवल कुंज हिय माए
कुंज निकुंजन कि रज धारे
व्यास युगल यश गाए
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

भुवन चतुर्दश की सुंदरता
निधीवन करत बिहार
श्यामा प्यारी कुंज बिहारी
और जय जय श्री हरिदास
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

जिनकी कृपा से यह रस प्रगट्यौ
वृंदावन अभिराम
सप्तनिधीन को हिय उजियारो
हम सब को है प्राण पियारो
हमारो गिरधर लाल
वृन्दावन प्यारो वृन्दावन
वृन्दावन मेरो वृन्दावन

Singer: Sonika Sharma Agarwal

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =

Scroll to Top