श्री बृहस्पति देव की आरती (Shri Brihaspati Dev Ji Ki Aarti)

vishnu
श्री बृहस्पति देव की आरती | Shri Brihaspati Dev Ji Ki Aarti Lyrics

जय बृहस्पति देवा
ऊँ जय बृहस्पति देवा
छिन छिन भोग लगा‌ऊँ
कदली फल मेवा

ऊँ जय बृहस्पति देवा
जय बृहस्पति देवा

तुम पूरण परमात्मा
तुम अन्तर्यामी
जगतपिता जगदीश्वर
तुम सबके स्वामी

ऊँ जय बृहस्पति देवा
जय बृहस्पति देवा

चरणामृत निज निर्मल
सब पातक हर्ता
सकल मनोरथ दायक
कृपा करो भर्ता

ऊँ जय बृहस्पति देवा
जय बृहस्पति देवा

तन मन धन अर्पण कर
जो जन शरण पड़े
प्रभु प्रकट तब होकर
आकर द्वार खड़े

ऊँ जय बृहस्पति देवा
जय बृहस्पति देवा

दीनदयाल दयानिधि
भक्तन हितकारी
पाप दोष सब हर्ता
भव बंधन हारी

ऊँ जय बृहस्पति देवा
जय बृहस्पति देवा

सकल मनोरथ दायक
सब संशय हारो
विषय विकार मिटा‌ओ
संतन सुखकारी

ऊँ जय बृहस्पति देवा
जय बृहस्पति देवा

जो को‌ई आरती तेरी
प्रेम सहित गावे
जेष्टानंद अनंदकर
सो निश्चय पावे

जय बृहस्पति देवा
ऊँ जय बृहस्पति देवा
छिन छिन भोग लगा‌ऊँ
कदली फल मेवा

Singer: Tara Devi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + nineteen =

Scroll to Top