लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ | Laxmi Maa Mere Ghar Aa Jaao Lyrics
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
हर एक रूप में न्यारे वर मैया रानी बरसा जाओ
जब धन लक्ष्मी के रूप में तुम मैया मेरे घर आओगी
तब धन दौलत संपत्ति माँ पाने की राह दिखाओगी
जीवन की राह कठिन है बड़ी मैयाजी सरल बना जाओ
हर एक रूप में न्यारे वर मैया रानी बरसा जाओ
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
रक्षा करने मैया रानी तुम आदिलक्ष्मी बन कर आना
शक्ति का वर देकर मईया, मुक्ति की राह दिखा जाना
अत्याचारों से लड़ने की मुझे शक्ति मात दिला जाओ
हर एक रूप में न्यारे वर मैया रानी बरसा जाओ
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
धन धान्य रहे घर में मेरे तुम धान्य लक्ष्मी बन जाओ
माँ अन्न से मेरे भंडारे अपनी करुणा से भर जाओ
भूखे को भोजन निर्धन को धनवान बनाने आ जाओ
हर एक रूप में न्यारे वर मैया रानी बरसा जाओ
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
हे मैया तुम गजलक्ष्मी बन जब भक्तों के घर आती हो
तुम शक्ति और समृद्धि माँ…. भक्तों के घर में लाती हो
धन और यश की ना हो तंगी ऐसा वर माँ देकर जाओ
हर एक रूप में न्यारे वर… मैया रानी बरसा जाओ
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
संतान लक्ष्मी बनके माँ, तुम जिस घर में आजाती हो
आज्ञाकारी संतान का वर उस घर में देकर हो जाती
उत्ताम संतान मिले मईया ऐसी महिमा बरसा जाओ
हर एक रूप में न्यारे वर मैया रानी बरसा जाओ
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
माँ वीरलक्ष्मी रूप में तुम, वरदान अभय का देती हो
साहस और वीरता देकर तुम माँ भय सारे हर लेती हो
निर्भीक बने लक्ष्मी मैया हमे योद्धा विकट बना जाओ
हर एक रूप में न्यारे वर मैया रानी बरसा जाओ
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
विद्या लक्ष्मी के रूप तुम माँ ज्ञान कला बुद्धि देती
शिक्षित हो जाते है जब तुम अज्ञान को हर लेती
हमे ज्ञान प्रदान करो मैया जग में सम्मान दिला जाओ
हर एक रूप में न्यारे वर मैया रानी बरसा जाओ
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
बाधाओ से लड़ने की माँ तुम शक्ति सबको देती हो
हे विजय लक्ष्मी देकर वर, अपयश तुम हर लेती हो
पग पग संघर्ष है जीवन में तुम आके विजय दिला जाओ
हर एक रूप में न्यारे वर मैया रानी बरसा जाओ
तुम अष्ट रूप में लक्ष्मी माँ मेरे घर में भी आजाओ
Singer – Pamela Jain
Lyrics – Shardul Rathod
Label – Aadi Shakti Entertainment