इतनी सी कृपा कर दो भगवन (Itni Si Kripa Kar Do Bhagwan Lyrics)

shiva
इतनी सी कृपा कर दो भगवन | Itni Si Kripa Kar Do Bhagwan Lyrics

इतनी सी कृपा कर दो भगवन, मैं नाम तुम्हारा ना भूलू
खाना पीना भूलूं लेकिन, तुम्हें भोग लगाना ना भूलूं

मैंने कोशिश करके देख लिया, मेरा ध्यान भटकता रहता है
जब नाम तेरा मैं लेता हूं, मेरा शब्द अटकता रहता है
मेरे मन में है कुछ मैल बचा, ये बात है पूरी सच बोलूं
इतनी सी कृपा कर दो भगवन, मैं नाम तुम्हारा ना भूलू

मेरा मन करता है तेरे लिए, हाथों से भोग बनाऊं मैं
तुम सामने बैठे हो भगवन, बड़े प्रेम से तुझे खिलाउ मैं
मेरे भाग में ये सेवा लिख दो, तेरे सामने अपना मन खोलूँ
इतनी सी कृपा कर दो भगवन, मैं नाम तुम्हारा ना भूलू

मै पलक बिछाए बैठा हूं, तुम आके इनमें बस जाओ
मैं तो हर पल बस तेरा हूं, तुम मेरे भी कुछ हो जाओ
मेरा ध्यान लगे तेरे चरणों में, मैं भूल के सब तेरा होलू
इतनी सी कृपा कर दो भगवन, मैं नाम तुम्हारा ना भूलू

Singer – Saurabh Mehta
Lyrics – Pratibha Prakhar
Music – Samuel Paul
Mix & Master – Tapan Dewanji
Studio – Trio Digital Recording Studio
Label – Aadi Shakti Entertainment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =

Scroll to Top