बोलो जय जय सिया राम की (Bolo Jai Jai Siya Ram Ki Lyrics)

shri ramji
बोलो जय जय सिया राम की | Bolo Jai Jai Siya Ram Ki Lyrics

सच्चा सहारा राम हमारा, और नहीं कोई अपना।
ये जग सारा काल का मारा, पल दो पल का है सपना।
छोड़ो चिंता सब संसारी कामकाज धन धाम की।
भक्तिभाव से प्रेम से बोलो जय जय सीताराम की।

मिट जाने वाले नातों से अपना नाता तोड़ो।
सदा सदा रहने वाले भगवान से नाता जोड़ो।।
ले लो शरण समर्पित होकर रघुवर पूरणकाम की।
भक्तिभाव से प्रेम से बोलो जय जय सीताराम की।

लोभ मोह अभिमान को त्यागो त्यागो मान अपमान को।
खोना पाना मिलना बिछड़ना त्यागो इस अज्ञान को ।।
इच्छा करनी है तो करो उस परमेश्वर निष्काम की।
भक्तिभाव से प्रेम से बोलो जय जय सीताराम की।

करो न कोई आशा और न मानो क्षणिक संसार को।
सुख यश वैभव पाना हो तो भजो राम सरकार को।
करो न कोई आशा और न मानो क्षणिक संसार को।
सुख यश वैभव पाना है तो भजो राम सरकार को।

मनवांछित फल देने वाली महिमा राम के नाम की।
भक्तिभाव से प्रेम से बोलो जय जय सीताराम की।

Singer : Manoj Mishra
Music Director : Manojj Negi
Lyrics Writer : Sohini Mishra
Mixing & Mastering : Tapan Dewanji
Recorded at : Trio Digital Recording Studio
Label : ©℗ Aadi Shakti Entertainment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 15 =

Scroll to Top