जगदम्बे तेरी किरपा हो जाए (Jagdambe Teri Kripa Ho Jaye Lyrics)

जगदम्बे तेरी किरपा हो जाए | Jagdambe Teri Kripa Ho Jaye Lyrics

जय जय, जय जय, मां अम्बे। जय जय, जय जय, जगदम्बे।।
तेरी किरपा हो जाए..!
माँगूं भी तो क्या मैं माँगूं उपहार मेरी मां।
बस होता रहे तेरा दीदार मेरी मां..!
माँगूं भी तो क्या मैं माँगूं..!

मां तू तो जगत जननी है। मां तू ही सदा मंगल करणी है।।
मां तेरा दरबार सजा है। भक्तों का अम्बार लगा है।।
करती हो तुम ही सबका उद्गार मेरी मां..!
माँगूं भी तो क्या मैं माँगूं..!

तेरे दर पे हैं जो भी आते। भर भर के झोलियां अपनी जाते।।
तेरी महिमा के गुण गाते। दर पे तेरे दीप जलाते।।
तुमसे ही ये जग सारा उजियार मेरी मां..!
माँगूं भी तो क्या मैं माँगूं..!

तेरी सेवा है मुझको प्यारी। मैने छोड़ दी है दुनियारी।।
बस इतनी सी ही विनती है। जैसे सबकी नईया तूने की है।।
कर देना मेरी भी नईया पार मेरी मां..!
माँगूं भी तो क्या मैं माँगूं..!!

Singer – Saurabh Mehta
Lyrics – Dharmendra Ehsaas
Music – Manojj Negi
Studio – Trio Digital Recording Studio
Label – Aadi Shakti Entertainment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 9 =

Scroll to Top