अलख खाटू श्याम आदेश कलयुग के अवतारी श्याम | Alakh Khatu Shyam Aadesh Kalyug Ke Avatari Shyam Lyrics
कलयुग के अवतारी श्याम
खाटू नगरी जिनका धाम
शीश दान प्रभु को दीन्हा
हारे का उद्धार है कीन्हा
मोरवी नंदन बाबा श्याम
जप लो साँसों में ये नाम
जय श्री श्याम आदेश!
एक ही संदेश, आदेश!
तीन बाण से कटे क्लेश
नीले रा असवार
आदेश! आदेश!
आगे आगे श्याम विराजे
जय श्री श्याम!
जय श्री श्याम!
काल का लेखा, पल में टले
श्याम कृपा से भाग्य फले
ॐ श्रीं श्रीं श्रीं श्याम नमो
हारे को अब पार करो
जय श्री श्याम! आदेश! आदेश!
जड से चेतन, टूटे हर बंधन
जय श्री श्याम! आदेश! आदेश!
शब्द सांचा, पिंड काचा
चलो मन्त्र ईश्वरो वाचा
केसर बागा, सिर मोर मुकुट
हाथ में धनुष, और बाण विकट
जहाँ-जहाँ जाऊँ नगर डगर
लगे फागुन का भारी मेला
नीले चढ़कर श्याम आवे
काल कंटक थर थर कांपे
जय श्याम! जय श्याम! जय श्याम!
लखदातार करें मेरी रक्षा
कलयुग में देते अभय दीक्षा
अहिलावती के लाला
करे संकट का नाश
रोग-शोक कटे, पल में आज
रिद्धि सिद्धि आंगन आये
श्याम धनी भंडार भराये
मैं न देह, मैं न नाम
मैं केवल सेवक, केवल श्याम
शब्द सांचा, पिंड काचा
ईश्वरो वाचा, सत्य राचा
जो कहा, सो हुआ
श्याम की वाणी, ब्रह्म सत्य
ॐ श्रीं श्याम नमो
काल कर्म क्लेश भस्म
स्वाहा आदेश! आदेश! आदेश!
ॐ गुरु जी
कृष्ण वीर, पांडव का पोता
दर पे जो आए, कभी न रोता
शीश का दानी है अलबेला
खाटू में भरता है मेला
बाबा श्याम को करूँ आदेश
जन्म-जन्म के काटो कलेश
केसर बागा, सिर मोर मुकुट
बर्बरीक का रूप विकट
जहाँ जहाँ जाऊं नगर डगर
लगे वहां फिर श्याम का मेला
नीले चढ़कर श्याम आवे
काल कंटक थर थर कांपे
मेरी रक्षा करे श्री श्याम
हारे का है ये विश्राम
रिद्धि सिद्धि आंगन विराजे
श्याम नाम चहुं दिशि बाजे
शब्द सांचा पिंड काचा
चलो मन्त्र ईश्वरो वाचा
जय श्री श्याम! आदेश! आदेश!
सब में समाया, श्याम प्रकाश
ना ऊँचा कोई, ना कोई नीचा
एक समान, श्याम की आस
जय श्री श्याम! आदेश! आदेश!
श्याम में जीव, सहज ही लीन
अनंत से अनंत तक
पाये भक्ति, जो भी दीन
घट में श्याम है, श्याम में घट
जो खोजे बाहर, वो खाटू के तट
ॐ श्री खाटू श्याम
आदेश! आदेश! आदेश! आदेश!
Music Production, Vocal Mixing & Mastering: (musicalsday Creation)
Music Label: T-Records (Trinetramrecords)






