बांके बिहारी हमें भूल ना जाना (Banke Bihari Hame Bhul Na Jana)

krishna
बांके बिहारी हमें भूल ना जाना | Banke Bihari Hame Bhul Na Jana Lyrics

बांके बिहारी हमें भूल ना जाना
जल्दी जल्दी वृन्दावन हमको बुलाना
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना

जपते रहे हम नाम तुम्हारा
छूटे कभी ना हमसे वृन्दावन प्यारा
होता रहे तेरे दर पे आना जाना
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना

भक्ति की ऐसी लगन लगा दो
संतो की सेवा का भाव जगा दो
हर वर्ष उत्सव अपना यूँ ही मनवाना
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना

कथा कीर्तन से होता जीवन पवित्र
साधन बताते यही ‘चित्र विचित्र’
यूँ ही लुटाना अपनी किरपा का खजाना
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना

बांके बिहारी हमें भूल ना जाना
जल्दी जल्दी वृन्दावन हमको बुलाना
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना

Singer: बाबा श्री चित्र विचित्र जी महाराज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Scroll to Top