लाला के जन्मदिन की सबको बधाई (Laala Ke JanamDin Ki Sabko Badhai Lyrics)

krishna
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई | Laala Ke JanamDin Ki Sabko Badhai Lyrics

लाला के जन्मदिन की सबको बधाई
ले लो बधाई सखियों, ले लो बधाई सखियों
दे दो बधाई
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई

आज है शुभ घड़ी आई
के देखो प्रकटे कन्हाई
नाँच रहे लोग लुगाई
की सुध बुध सबने गँवाई
की हर कोई देवे बधाई
हो मैया लेत बलाई
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई

ख़ुशी अब कही ना जाए
की हर कोई नाँचे गाए
नन्द घर आनंद छाए
दूध कोई दही लुटाए
ओ माखन कीच मचाए
नाँच कर सम्भल ना पाए
की पलना कोई झुलाए
की हर कोई शोर मचाए
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई

हो केसर पड़ी फुहारें
छाई है मस्त बहारें
की देखो अजब नज़ारे
नन्द घर लाल पधारे
यशोदा तन मन वारे
ओ बादल गरजे कारे
देव सब द्वार पधारे
बावरी यही पुकारे
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई

लाल हुआ कर्मा वाला
रंग थोड़ा सा काला
करे सब को मतवाला
नयन अति बड़े विशाला
की सबपे जादू डाला
ये है जग का रखवाला
बोल रही हर एक बाला
नाँच रही हर एक बाला
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई

लाला के जन्मदिन की सबको बधाई
ले लो बधाई सखियों, ले लो बधाई सखियों
दे दो बधाई
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई

Singer: बृज रस अनुरागी पूनम दीदी (Sadhvi Purnima Ji)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

Scroll to Top