मदद करो संतोषी माता | Madad Karo Santoshi Mata Lyrics
मदद करो हे मदद करो हे
मदद करो संतोषी माता
मदद करो संतोषी माता
मेरी इज्जत का सवाल है माँ
तुम आज ये निभाना अपना नाता… माता…
माता… मदद करो संतोषी माता
मदद करो संतोषी माता
मेरे लिए ज़िंदगी आज कल
तलवार की धार बनी है
तलवार की धार बनी है, माँ
मेरे लिए जीवन के हर डगर
अब अंगार बनी है
अब अंगार बनी हैं, माँ
मुझे चिता मे आज जला दो
मुझे चिता मे आज जला दो
ऐ मेरे भाग्य विधाता माता…
माता… मदद करो संतोषी माता
मदद करो संतोषी माता
मुझसे मत रूठो जननी
मेरी बिगड़ी बात बनाओ
मेरी बिगड़ी बात बनाओ माँ
मेरे माथे से कलंक का
काला दाग मिटाओ
काला दाग मिटाओ, माँ
सिवा तुम्हारे कोई सहारा
सिवा तुम्हारे कोई सहारा
मुझे नज़र मे नहीं आता… माता…
माता… मदद करो संतोषी माता
मदद करो संतोषी माता
हे जगदम्बा तारो मुझको
दुनिया दे रही ताना
ये दुनिया दे रही ताना, माँ
माँ इम्तिहान लेने को खड़ा है
दुश्मन बन के जमाना
दुश्मन बन के जमाना, माँ
आज कही बदनाम ना होवे
आज कही बदनाम ना होवे
मेरा तुम्हारा यहाँ नाता… माता…
माता मदद करो संतोषी माता
मदद करो संतोषी माता
मदद करो हे… मदद करो हे…
Singer: Usha Mangeshkar