राधिका गोरी से ब्रिज की छोरी से मैया करादे मेरो ब्याह | radhika gori se biraj ki chhori se maiya kara de mero byah lyrics
राधिका गोरी से
ब्रिज की छोरी से
मैया करादे मेरो ब्याह
उम्र तेरी छोटी है
नजर तेरी खोटी है
कैसे करा दु तेरो ब्याह
राधिका गोरी……
तू जो ना ब्याह करावे
तेरी गैया नही चराऊ
आज के बाद मेरी मैया
तेरी देहली पर ना आऊ
आऐगा रे मजा रे मजा
अब जीत हार का
राधिका गोरी……
चंदन की चौकी पर
मैया तुझ को बिठाऊँ
अपनी राधा से मैं
चरण तेरे दबवाऊ
भोजन मै बनवाऊँगा
बनवाऊँगा छप्पन प्रकार के
राधिका गोरी……
सुन बातें कान्हा की
मैया बैठी मुस्काए
लेके बलइया मैया
हिवडे से अपने लगाए
नजर कहि लग जाए ना
लग जाए ना मेरे लाल को
राधिका गोरी……
छोटी सी दुल्हनिया
जब अंगना में डोल्ले गी
तेरे सामने मैया
वो घूँघट ना खोलेगी
दाऊ से जा कहो जा कहो
बैठेंगे द्वार पे
राधिका गोरी……