राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना (Ram Bhakt Hanuman Hamare Ghar Aa Jana)

Hanuman ji Bhajan lyrics
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना | Ram Bhakt Hanuman Hamare Ghar Aa Jana Lyrics

राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना……

चंदन चौकी बाबा तुम्हें बिठाऊं,
घिस घिस चंदन तिलक लगाऊं,
चरण धुलाऊं सुबह श्याम हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना……

लाल लंगोटा बाबा तुम्हें पहनाऊं,
लाल सिंदूर बाबा तुम्हें चढ़ाऊं,
आरती उतारूँ सुबह श्याम हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना…..

पान सुपारी बाबा भेंट चढ़ाऊँ,
चुन चुन कलियाँ बाबा हार पहनाऊं,
शीश झुकाऊँ सुबह श्याम हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना……

सोने का बाबा मुकुट पहनाऊँ,
कंधे में बाबा गदा सजाऊं,
भोग लगाऊं सुबह श्याम हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना……

घर घर से बाबा सखियाँ बुलाऊं,
ढोलक बजाऊं तेरा कीर्तन गाऊं,
दर्शन दो हनुमान हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना……

Singer: Sheela Kalson

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Scroll to Top