आज अयोध्या की गलियों में झूमे जोगी मतवाला | aaj ayodhya ki galiyon mein jhume jogi matwala lyrics
आज अयोध्या की गलियों में
झूमे जोगी मतवाला
अलख निरंजन खड़ा पुकारे
देखूंगा तेरा लाला
आज अयोध्या की गलियों में
झूमे जोगी मतवाला
शैली श्रंगी लिए हाथ में
और डमरू त्रिशूल लिए
छमक छमक छम नाचे जोगी
दरस की मन में आस लिए
पग में घुंघरू छम छम बाजे
कर में जपते हैं माला
आज अयोध्या की गलियो में
घुमे जोगी मतवाला
अलख निरंजन खड़ा पुकारे
देखूंगा तेरा लाला
अंग विभूति रमाये जोगी
बाघम्बर तन पे सोहे
जटा जूट में गंग विराजे
भक्त जनों के मन मोहे
मस्तक ऊपर चाँद बिराजे
गले में सर्पों की माला
आज अयोध्या की गलियो में
घुमे जोगी मतवाला
अलख निरंजन खड़ा पुकारे
देखूंगा तेरा लाला
राज द्वार पर खड़ा पुकारे
बोलत है मीठी वाणी
अपने लाल को दिखा दे मैय्या
ये जोगी मन में ठानी
लाख हटाए पर ना माने
देखूंगा दशरथ लाला
आज अयोध्या की गलियो में
घुमे जोगी मतवाला
अलख निरंजन खड़ा पुकारे
देखूंगा तेरा लाला
माता कौशल्या द्वार पे आई
अपने लाल को गोद लिये
अति विभोर हो शिव जोगी ने
बाल रूप के दर्शन किये
चला सुमिरने राम नाम को
वो कैलाशी काशी वाला
आज अयोध्या की गलियो में
घुमे जोगी मतवाला
अलख निरंजन खड़ा पुकारे
देखूंगा तेरा लाला
आज अयोध्या की गलियो में
घुमे जोगी मतवाला
अलख निरंजन खड़ा पुकारे
देखूंगा तेरा लाला
Singer – Chetan Prajapati