मेरे मन में भी शिव मेरे तन में भी शिव (Mere Mann Mein Bhi Shiv Mere Tann Mein Bhi Shiv Lyrics)

shiva0002

मेरे मन में भी शिव मेरे तन में भी शिव

मेरे मन में भी शिव,
मेरे तन में भी शिव,
रोम रोम में समाया तेरा नाम रे
(हाय) मेरी साँसों में तेरा ही नाम रे

जैसे भस्म में शिव,
जैसे चंदा में शिव,
नीले अम्बर में समाया तेरा नाम रे
मेरी साँसों में तेरा ही नाम रे

जैसे गंगा में शिव,
जैसे कैलाश में शिव,
कण कण में बसाया तेरा नाम रे
मेरी साँसों में तेरा ही नाम रे

जैसे योगी में शिव,
जैसे साधु में शिव,
तप और त्याग में समाया तेरा नाम रे
मेरी साँसों में तेरा ही नाम रे

जैसे मौन में शिव,
जैसे ध्यान में शिव,
शून्य शून्य में बसाया तेरा नाम रे
मेरी साँसों में तेरा ही नाम रे

Lyrics & Composition: Original by Anil Lochib
Music: ShivRaga Studio

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 7 =

Scroll to Top