सुनो राम नाम जादू की छड़ी (Ram Naam Jaadu Ki Chhadi Lyrics)

hanuman ji 0003
सुनो राम नाम जादू की छड़ी | Ram Naam Jaadu Ki Chhadi Lyrics

सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी
हनुमान हैं जपते घड़ी-घड़ी और विपदा टाले बड़ी-बड़ी
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

ये राम नाम गुणधानी है मीठे झरने का पानी है
ये अमर बेल का दानी है जपले इसको क्या हानि है
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

ये राम नाम पारस पत्थर सोना बन जा इस को जपकर
सूरज सा चमक इस में तपकर करले कीर्तन मन भर भर कर
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

ये राम नाम शीतल चंदन करो साँस साँस इसका वंदन
इस को कर दो जीवन अर्पण पावन कर देगा तन और मन
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

ये राम नाम अमृत धारा भवसागर से इसने तारा
करे दूर दुखों का अंधियारा जगमग होगा जीवन सारा
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

ये राम नाम रस का सागर भर लो अपने मन की गागर
तर जाएगा इसको पाकर जीवन निर्मल होता गाकर
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

ये राम नाम है गंगाजल ये राम नाम है तुलसी दल
ये राम नाम है ब्रह्म कमल इस नाम को जपले तू पल पल
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

ये राम नाम सुखदाई है ये दीन-दुखी का सहाई है
ये मात-पिता और भाई है वेदों ने महिमा गायी है
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

ये राम नाम जीवन का सार इस नाम की है शक्ति अपार
इसका जो भी करता उच्चार उसके खुल जाते मोक्ष द्वार
सुनो राम नाम जादू की छड़ी सुनो राम नाम जादू की छड़ी

Singer – Manoj Mishra
Lyrics – Pratibha Prakhar
Music – Manojj Negi
Studio – Trio Digital Recording Studio
Label – Aadi Shakti Entertainment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Scroll to Top