शबरी मगन है राम भजन में लिरिक्स (Shabari Magan Hai Ram Bhajan Mein Lyrics)

ram
शबरी मगन है राम भजन में लिरिक्स | Shabari Magan Hai Ram Bhajan Mein Lyrics

जय श्री राम जय जय जय जय श्री राम

शबरी मगन है राम भजन में
राम दरस की आस है मन में
जय श्री राम जय जय जय जय श्री राम
देख लो राम को इस जीवन में
राम दरस की आस है मन में
शबरी मगन है राम भजन में

राह निहारे श्रद्धा से निश दिन
राम राम रटते जाए पल छिन
रात रही है इंतजार की
घड़ियां उंगली पे गिन गिन
देर ना होगी अब दर्शन में
राम दरस की आस है मन में
शबरी मगन है राम भजन में

राम से जोड़े प्रेम के धागे
लोग मोह माया मनसे त्यागे
राम से जोड़े प्रेम के धागे
लोग मोह माया मनसे त्यागे
राम का सुमिरन करके के सोए
जय श्री राम की बोल के जागे
राम का मंदिर है आंगन
राम दरस की आस है मन में
शबरी मगन है राम भजन में
जय श्री राम जय जय जय जय श्री राम

रोम रोम में राम गए हैं रम
राम ही गाऐं सांसों की सरगम
राम की याद में जब शबरी के
नैन बरस जाते छन छन
राम को देखे वो असुवन में
राम दरस की आस है मन में
शबरी मगन है राम भजन में
राम दरस की आस है मन में

Singer: Tripti Shakya

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =

Scroll to Top