तुमसे मेरे शंकरा लिरिक्स | Tumse Mere Shankara Lyrics
जुड़ रहे हैं तार उर के तुमसे मेरे शंकरा
उड़ रहे संताप सारे , जैसे हों कोई हवा
मैं द्वन्द सारे छोड़कर , तेरी शरण में आ गया
तेरे चरण की वंदना में सार जग का पा गया
भीगे नयन मन हो मगन सब तुझ में ही पाए
मन शम्भू शम्भू , शम्भू शम्भू, शम्भू शम्भू गाये
मन शम्भू शम्भू , शम्भू शम्भू, शम्भू शम्भू गाये
अब डर का ना कोई माया का , ना मोह का अभिमान का
अब भय ना कोई हार का ना जीत का यश गान का
हाँ छट रहा है सब अंधेरा निज-अहं अज्ञान का
मैं दीप्त जैसे हो गया तेरी आभा से मेरे शंकरा
मुड़ रहे हैं राग सारे पग में तेरे शंकरा
जग रहे हैं भाग मेरे, जैसे हो तुमने छुआ
मैं बृन्द जग के छोड़ कर तेरी शरण में आ गया
तेरे चरण की वंदना में क्षीर जग का पा गया
भीगे नयन मन हो मगन सब तुझ में ही पाए
मन शम्भू शम्भू , शम्भू शम्भू, शम्भू शम्भू गाये
मन शम्भू शम्भू , शम्भू शम्भू, शम्भू शम्भू गाये
Singer & Music: RP Sony.
Female Voice: Shreya Rathour