ये तो माँ अंजनी का लाला है (Ye To Maa Anjani Ka Lala Hai)

hanuman ji bhajan lyrics hindi
ये तो माँ अंजनी का लाला है | Ye To Maa Anjani Ka Lala Hai Lyrics

जिस पर कृपा हो बालाजी की
वो भक्त कभी ना डोले
वो भक्त प्यारा बजरंगी को
जो जय सियाराम की बोले
जय सियाराम…..

मेहंदीपुर है धाम निराला
जहाँ बिराजै बजरंग बाला
किस्मत का जो खोले ताला
राम राम की जपता माला
भक्तों का संकट टाला है
ये तो माँ अंजनी का लाला है
ये तो लाल लंगोटे वाला है…..

मंगल और शनिवार को लगता
दर पे मेला भारी
बालाजी के दर्शन करने
आते है नर नारी
खाली झोलियाँ भरने वाला है
ये तो माँ अंजनी का लाला है
ये तो लाल लंगोटे वाला है…..

सारे जग में धूम मची
मेरे बालाजी बजरंगी
दुष्टों का संहार करे
अपने भक्तो के संगी
जपे राम नाम की माला है
ये तो माँ अंजनी का लाला है
ये तो लाल लंगोटे वाला है…..

जो भी जैसी आशा लेकर
मेहंदीपुर में जाए
मनोकामना पूरी करते
सोया भाग जगाए
कहे सितारा तारने वाला है
ये तो माँ अंजनी का लाला है
ये तो लाल लंगोटे वाला है…..

Singer: Lokesh Sitara

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seven =

Scroll to Top