ॐ जय एकादशी माता आरती

ekadashi mata aarti lyrics

ॐ जय एकादशी माता, मैया जय एकादशी माता
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता
ॐ जय एकादशी माता

तेरे नाम गिनाऊं देवी, भक्ति प्रदान करनी
गण गौरव की देनी माता, शास्त्रों में वरनी
ॐ जय एकादशी माता

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना, विश्वतारनी जन्मी
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा, मुक्तिदाता बन आई
ॐ जय एकादशी माता

पौष के कृष्णपक्ष की, सफला नामक है
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा, आनन्द अधिक रहे
ॐ जय एकादशी माता

नाम षटतिला माघ मास में, कृष्णपक्ष आवै
शुक्लपक्ष में जया, कहावै, विजय सदा पावै
ॐ जय एकादशी माता

विजया फागुन कृष्णपक्ष में शुक्ला आमलकी
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में, चैत्र महाबलि की
ॐ जय एकादशी माता

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा, धन देने वाली
नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में, वैसाख माह वाली
ॐ जय एकादशी माता

शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी
नाम निर्जला सब सुख करनी, शुक्लपक्ष रखी
ॐ जय एकादशी माता

योगिनी नाम आषाढ में जानों, कृष्णपक्ष करनी
देवशयनी नाम कहायो, शुक्लपक्ष धरनी
ॐ जय एकादशी माता

कामिका श्रावण मास में आवै, कृष्णपक्ष कहिए
श्रावण शुक्ला होय पवित्रा आनन्द से रहिए
ॐ जय एकादशी माता

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की, परिवर्तिनी शुक्ला
इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में, व्रत से भवसागर निकला
ॐ जय एकादशी माता

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में, आप हरनहारी
रमा मास कार्तिक में आवै, सुखदायक भारी
ॐ जय एकादशी माता

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की, दुखनाशक मैया
पावन मास में करूं विनती पार करो नैया
ॐ जय एकादशी माता

परमा कृष्णपक्ष में होती, जन मंगल करनी
शुक्ल मास में होय पद्मिनी दुख दारिद्रय हरनी
ॐ जय एकादशी माता

जो कोई आरती एकादशी की, भक्ति सहित गावै
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा, निश्चय वह पावै
ॐ जय एकादशी माता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Scroll to Top